Home Faridabad बल्लभगढ़ में महेंद्रप्रताप के समर्थन में हुआ विशाल जनसभा का आयोजन.. जीत...

बल्लभगढ़ में महेंद्रप्रताप के समर्थन में हुआ विशाल जनसभा का आयोजन.. जीत को लेकर आश्वास्त

172
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्रप्रताप के लिए  बल्लभगढ़ की अज्जी कालोनी में पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जनता द्वारा वोट से जबाब दिए जाने की बात भी कही। इस मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा महेंद्र प्रताप को जोरदार स्वागत किया गया ।
इस मौके  पर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी महेंद्रप्रताप ने कहा कि लोगों का जिस तरह से अपार जनसमर्थन उन्हें मिल रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि लोग अब सत्ता में बदलाव चाहते हैं क्योंकि वे भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। इस मौैके पर सभा में मौजूद समर्थक भी उत्साहित दिखे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here