Home Haryana सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर डेरा सच्चा सौदा ने चलाया महा...

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर डेरा सच्चा सौदा ने चलाया महा सफाई अभियान (Video)

214
0

अंबाला (अंकुर कपूर): आज पूरे देश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जा रही हैं। इसी कड़ी में डेरा सच्चा सौदा के संयोजक राम रहीम द्वारा पूरे प्रदेश में महासफाई अभियान चलाया गया। पूरे प्रदेश के डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई वीसी के माध्यम से ऑनलाइन राम रहीम से जुड़े और राम रहीम ने ऑनलाइन सफाई अभियान की शुरुआत की। उसके बाद पूरे प्रदेश के डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई सफाई व्यवस्था में लग गए।

अंबाला में इस महा सफाई अभियान की शुरुआत अग्रसेन चौक से की गई। यहां पर जिला के हजारों की संख्या में अनुयायी इकट्ठा हुए और किसी के माध्यम से राम रहीम से जुड़े। इस मौके पर अंबाला से विधायक असीम गोयल भी मौजूद रहे। उन्होंने राम रहीम की इस मुहिम की जमकर तारीफ की। इस मौके पर पंजाब से आए राम रहीम के अनुयाई सतनाम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम गुरुजी के जन्मदिन के अवसर पर यहां सफाई अभियान में आए हैं। 5 साल बाद गुरुजी के साथ सफाई अभियान करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गुरु जी ने सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है और अब हम अपने-अपने बांटे गए एरिया में सफाई अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि आगे भी जब जब सरकार व प्रशासन द्वारा जब भी सफाई अभियान की जरूरत पड़ेगी। हम उस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि गुरु जी की तरफ से संदेश है कि अपने अपने शहर और अपने-अपने एरिया में सफाई बनाए रखें, ताकि हमें बाहर से लोग सफाई के लिए न बुलाने पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here