Home politics डॉ. अशोक तंवर ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल.. बोले...

डॉ. अशोक तंवर ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल.. बोले बीजेपी सरकार के राज में स्कूल में भी बच्चे सुरक्षित नहीं

144
0

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को फतेहाबाद जिले के रतिया के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7-8 हथियार+बंद युवकों के घुसने को लेकर हरियाणा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए ।

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि मनोहर लाल  सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे  ह+मले के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है। बीजेपी   सरकार के राज में स्कूल में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। बच्चों के अलावा शिक्षक भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ने का मुख्य कारण बेरोजगारी है। प्रदेश बीजेपी  सरकार ने प्रदेश में 25 लाख बेरोजगारों की फौज तैयार कर दी है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे की ओर जा रहा है, जिस कारण प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर नशे पर लगाम लगाएंगे और युवाओं को रोजगार देंगे।
हरियाणा को क्राइम प्रदेश कहें तो गलत नहीं  
वहीं आप नेता ने  कहा कि प्रदेश में लगातर अपराध बढ़ रहा है। यदि हरियाणा को क्राइम प्रदेश कहें तो गलत नहीं होगा। एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां एक साल में अपराध के एक हजार केस दर्ज न हुए हों। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में 2020 की तुलना में 2021 में 8047 केसों में वृद्धि हुई। 2020 में एक लाख तीन हजार 276 केस दर्ज हुए थे, जबकि 2021 में एक लाख 12 हजार 677 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। एक साल में 1144 ह+त्याएं हुईं। यानी प्रदेश में रोजाना तीन से चार लोगों की ह+त्या हो रही हैं। पूरे देश में म+र्डर रेट के मामले में हरियाणा दूसरे नंबर पर आता है, जबकि छोटा राज्य होने की वजह से यहां क्राइम रेट कम होना चाहिए था।उन्होंने कहा कि एक साल में हरियाणा में दु+ष्कर्म के 1716 मामले सामने आए हैं। इसका मतलब प्रदेश में हर रोज दु+ष्कर्म की पांच वारदात हो रही हैं। इसी तरह एक साल में किडनैपिंग के 3724 केस सामने आए। यानी प्रदेश में रोजाना अपहरण के 10 मामले हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here