Home Haryana हरियाणा में H9N2 वायरस को लेकर अलर्ट,सांस की बीमारी और निमोनिया मरीजों...

हरियाणा में H9N2 वायरस को लेकर अलर्ट,सांस की बीमारी और निमोनिया मरीजों की हो रही मॉनिटरिंग

157
0
चंडीगढ़ (TSN): इन्फ्लूएंजा H9N2 वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे। इसी को लेकर हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया हैं। वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते बच्चों में सांस की बीमारी और निमोनिया के मरीजों की मॉनिटरिंग शुरू हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक (DG) ने सूबे के सभी सीएमओ को तैयारियों की समीक्षा का निर्देश दिए हैं। साथ ही बच्चों में निमोनिया के मामलों की निगरानी बढ़ाने और कोरोना के समय जारी की गई सभी हिदायतों के पालन को कहा गया हैं ।
राजेश जैन पहले ही कर चुके हैं लोगों को जागरूक
इन्फ्लूएंजा H9N2 वायरस के संदर्भ में रोहतक के उद्योगपति एंव समाजसेवी राजेश जैन पहले ही लोगों को जागरूक कर चुके हैं । राजेश जैन इस वायरस के इंडिया और हरियाणा में पहुंचने की आशंका व्यक्त करते हुए इससे सतर्क रहने की लगातार अपील कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here