Home Haryana 3 दिसंबर को एचटेट की परीक्षा… 20 केंद्रों पर 12456 अभ्यर्थी...

3 दिसंबर को एचटेट की परीक्षा… 20 केंद्रों पर 12456 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

200
0
जींद : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा विश्वविद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी  3 दिसंबर को एचटेट की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है  । परीक्षा के लिए जींद जिले में 20 केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा को नकल रहित पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है  ।
परीक्षा केंद्रों पर  बायोमेट्रिक, सीसीटीवी कैमरो , बिजली व पानी की व्यवस्था समय रहते की जाएगी। परीक्षा केंद्रों  के निर्धारित परिधि में धारा 144 लगाई जाएगी, परीक्षाओ को संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी व सुपरवाइजरो की नियुक्ति की गई है। बता दें कि परीक्षा 2023 के तहत जिला में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । इस परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा शनिवार 2 दिसंबर को केवल तीन पीजीटी की परीक्षा का संचालन किया जाएगा, जिसका समय सांय   कालीन सत्र 3 से 5. बजे तक का रहेगा।  बता दें कि केवल एक परीक्षा के लिए जिला 2220 परीक्षार्थी  परीक्षा देगे।जबकि दो के लिए 6083 और  लेवल तीन के  4162 परीक्षार्थी परीक्षा  देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here