चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर ने मंत्री जेपी दलाल के विवा+दित बयान पर प्रतिक्रिया दी है । इस मुद्दे को लेकर उन्होंने हरियाणा सरकार को भी घेरा है ।
किसान परिवारों से माफी मांगे कृषि मंत्री
डॉ. अशोक तंवर ने कृषि मंत्री जेपी दलाल के महिला विरोधी बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे अपने बयान को तुरंत वापस लेते हुए किसान परिवारों से माफी मांगे। इसके साथ उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार किसान परिवारों से नफरत करने की बजाय किसानों के आय दुगनी करने के वायदे, एमएसपी के वायदे को पूरा करने का काम करें, ताकि किसान परिवारों के हित में कोई काम हो सके। उन्होंने आरोप लगाया की जब जब प्रदेश में किसानों ने अपने हकों की आवाज उठाई तो बीजेपी सरकार ने लाठी के दाम पर किसानों की आवाज कुचलने का काम किया। कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज भी उसका ही एक उदाहरण है। वहीं किसान आंदोलन में शहीद 750 से ज्यादा किसानों को लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने अभी तक भी कोई शोक प्रस्ताव नहीं लाया गया है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी के मंत्रियों का किसानों को लाठियां मा+र कर भी बीजेपी नेताओं का मन नहीं भरा तो अब किसान परिवारों की महिलाओं का खुले मंच से अपमान कर रहे हैं।







