Home Crime गोहाना रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सख्त, GRP-RPF का संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू

गोहाना रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सख्त, GRP-RPF का संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू

238
0

गोहाना |  पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में गोहाना रेलवे स्टेशन पर GRP (राजकीय रेलवे पुलिस) और RPF (रेलवे सुरक्षा बल) ने संयुक्त रूप से सुरक्षा जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेनों, रेलवे प्लेटफॉर्म और आस-पास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर गहन तलाशी ली गई।

यात्रियों और सामान की बारीकी से तलाशी

संयुक्त जांच अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और ट्रेनों में सफर कर रहे लोगों के सामान की भी सघन जांच की गई। स्टेशन पर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की गई।

आतंकी हमले के बाद बढ़ाई गई सतर्कता: GRP इंचार्ज बलवान सिंह

GRP इंचार्ज बलवान सिंह ने बताया कि पहलगाम में हुए हमले के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया, “हम स्टेशन और रेलवे ट्रैक के आस-पास लगातार गश्त कर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

यात्रियों से सहयोग की अपील

बलवान सिंह ने यात्रियों से अपील की कि यदि वे किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते किसी भी अनहोनी को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर चौबीसों घंटे निगरानी जारी है और सुरक्षा के सभी उपाय सक्रिय रूप से अपनाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here