Home Haryana अपने जीवन में शामिल करें इस फल को, मिलेगी कई बीमारियों से...

अपने जीवन में शामिल करें इस फल को, मिलेगी कई बीमारियों से मुक्ति

181
0

चंडीगढ़: कीवी फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. कीवी में कई पोषक तत्व होते हैं। कीवी बाहर से हल्के भूरे रंग के होते हैं। इसमें अनेक रोगों को दूर करने की शक्ति होती है। कीवी का भीतरी भाग हरा होता है और इसमें छोटे-छोटे बीज भी होते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कीवी खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है कीवी विटामिन सी से भरपूर होता है। कीवी में मौजूद विटामिन सी शरीर में कोशिकाओं को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है। इसलिए इसे इम्यून सिस्टम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल: कीवी हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। कीवी स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि जोखिमों से बचाने में भी मददगार है। कीवी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। कीवी में पाया जाने वाला ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट रक्तचाप को नियंत्रित रखता है।

हड्डियों की देखभाल: कीवी जो नई हड्डी कोशिकाओं के विकास में योगदान देता है। इसमें मौजूद विटामिन ई फोलेट सभी सेहत को कई तरह के फायदे देता है। त्वचा के लिए अच्छा: कीवी एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। कीवी त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। बालों के लिए अच्छा: बालों का झड़ना कम करने में कीवी बहुत मददगार होता है। कीवी ब्लड सर्कुलेशन और बालों के विकास में मदद करता है। कीवी के बीज बालों को मॉइश्चराइज रखने में भी मदद करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here