11 दिसंबर, करनाल— करनाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये देश की पहली राज्य सरकार है जो 23 फसलें msp पर खरीदने का कार्य कर रही है ।वहीं पंजाब बोर्डर पर आंदोलन पर बैठे किसानों से मुलाकात कर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान जब चाहे उनसे मिल सकते है ।
शिवराज सिंह चौहान ने करनाल जिले के गांव सुल्तानपुर का दौरा करते हुए अमृत सरोवर योजना के तहत बने फाइव पौंड का अवलोकन किया । उन्होंने कहा कि गांव में पानी की निकासी और सफाई के लिए हरियाणा में अमृत सरोवर योजना का लाभ बेहतर तरीके से लिया है । केंद्र सरकार लखपति दीदी योजना, ड्रोन दीदी ओर ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में लगी है । देश भर में करीब डेढ़ करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है और तीन करोड़ बनाने का लक्ष्य रखा है ।वहीं गांव में बनी ई लाइब्रेरी में पहुंचकर शिवराज चौहान ने युवक युवतियों से बातचीत की और उनसे लाइब्रेरी से मिल रहे फायदे के बारे में पूछा ।
ड्रोन दीदी सीता से की बात
हरियाणा की पहली ड्रोन दीदी सीता से मुलाकात करते हुए शिवराज चौहान ने ड्रोन के क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी ओर रोजगार के अवसर पर चर्चा की । सीता ने बताया कि ड्रोन दीदी की संख्या बढ़ रही है इसलिए कृषि विभाग को ड्रोन से सम्बन्धी कार्य डीलर्स से करवाने की बजाए ड्रोन दीदी से करवाने चाहिए ।गांव के सचिवालय में केंद्रीय कृषि एवं पंचायत विकास मंत्री शिवराज चौहान ने स्वरोजगार करने वाली महिलाओं से सीधा संवाद किया ।







