Home Accident सोनीपत में शराब पीने के बाद पांच ग्रामीणों की बिगड़ी हालत, 4...

सोनीपत में शराब पीने के बाद पांच ग्रामीणों की बिगड़ी हालत, 4 की मौत से गांव में मातम का माहौल    

162
0

सोनीपत (एकता): हरियाणा के सोनीपत में शराब पीने के बाद पांच ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां चार लोगों की मौत हो गई। मामला गोहाना के गांव शामड़ी का है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक मृतकों में तीन गांव शामड़ी के रहने वाले हैं जबकि चौथा उनका रिश्तेदार गांव बुड़शाम का रहने वाला बताया गया है।

घटना का पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण शराब कहां से लेकर आए, इसकी जांच की जा रही है। एक साथ चार लोगों की मौत होने से गांव में मातम का माहौल है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि ग्रामीणों ने कच्ची शराब पी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here