Home Haryana किसानों को अब नहीं काटने होंगे तहसील के चक्कर, घर बैठे निकाल...

किसानों को अब नहीं काटने होंगे तहसील के चक्कर, घर बैठे निकाल सकते हैं अपनी जमाबंदी (Video)

150
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अब किसानों को तहसील में अपनी जमाबंदी लेने के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और न ही उसे वेरिफाई करवाने के लिए पटवारखानों के चक्कर काटने होंगे। हरियाणा सरकार की नई योजना की मदद से अब किसान घर बैठकर ही अपनी जमाबंदी निकाल सकते हैं और उसे किसी से वेरिफाई करवाने की जरूरत भी नहीं होगी। अंबाला की जनता इस योजना से काफी खुश दिखाई दी।

इस विषय में जानकारी देते हुए अंबाला के तहसीलदार ने बताया कि सरकार द्वारा एक नई योजना लाई गई है जिसमें किसान घर बैठकर जमाबंदी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर अपनी जमाबंदी आसानी से निकलवा सकते हैं। वहीं इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का कोई एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत नहीं होगी और उनके समय की भी बचत होगी।

वह इस योजना का फायदा उठा रही अंबाला की जनता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस योजना की मदद से उन्हें काफी आसानी हो रही है। अब उन्हें अपनी जमाबंदी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here