अंबाला (एकता): हरियाणा में गर्मियों की आहट महसूस होने लगी है। होली से पहले ही गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। सुबह और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बता दें कि पंजाब और हरियाणा के कई शहरों का न्यूनतम तापमान चार से नौ डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
मंगलवार को राज्य के कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि अंबाला का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। करनाल का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.4, 13.7 और 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 14.6 और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।







