Home Haryana पंचकूला की विधि के हाथों में अनोखी कला, कबाड़ में फेंकी हुई...

पंचकूला की विधि के हाथों में अनोखी कला, कबाड़ में फेंकी हुई चीज़ों से तैयार किया यह सामान

219
0

पंचकूला (एकता): कहते हैं कि मेहनत करना हमारे हाथ में है और इसका फल किसी को जल्दी तो किसी को देर से मिलता है। हाथ में हुनर हो तो उसे अपने रोजगार का जरिया बनाया जा सकता है। ऐसा ही कुछ पंचकूला के सेक्टर 14 के कॉलेज की छात्रा विधि ने कुछ अनोखा कारनामा कर दिखाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार विधि के हाथों में कबाड़ से जुगाड़ की अनोखी कला है। उसने कबाड़ में फेंकी हुई चीजों से अनोखा सामान तैयार किया।

बताया जा रहा है कि विधि ने उन बोतलों को एक सुंदर रूप दिया जिन बोतलों को लोग इस्तेमाल करने के बाद कूड़े के ढेर में फेंक देते हैं। विधि के हाथों में श+राब व अन्य खाली बो+तलों और अन्य व्यर्थ के सामान से खूबसूरत पोट के रूप में तब्दील करने की अनोखी कला है। छात्रा के पिता की कबाड़ की दुकान है। उसने वहां दुकान में पड़े कबाड़ से बोतलें व अन्य सामान उठाकर अपनी कला से उन्हें एक नया रूप देकर सभी को हैरान कर दिया। विधि ने बताया कि पढ़ने के साथ-साथ उसने एक छोटा स्टार्टअप किया और सरकार ने भी उनकी मदद की। विधि ने बताया कि उसके पिता कबाड़ का काम करते हैं और वही से उसे आईडिया मिला।

विधि ने बताया कि उसे बचपन से ही आर्ट एंड क्राफ्ट का शौक है। कोई भी चीज व्यर्थ नहीं होती और उससे कुछ अच्छा व बेहतर बना सकते हैं। एक बोतल को बनाने में 3 से 4 घंटे लगते हैं और एक बोतल की कीमत 1000 से 1200 तक बिकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here