फरीदाबाद ( TSN)- गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलो में तीरंदाजी में फरीदाबाद के झारसतली के रहने वाले मोहित डागर ने फरीदाबाद का नाम रोशन किया है ।मोहित डागर ने अंडर 18 में सिल्वर मेडल जीता और अपने गांव का नाम रोशन किया ।
इस जीत को लेकर मोहित डागर के गांव झारसतली में ख़ुशी की लहर है । गांव के लोगों ने मोहित डागर का
फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया । मोहित डागर ने बताया कि उनके परिवार का पूरा सपोर्ट रहा और पूरे गांव में खुशी की लहर है । गांव के गणमान्य लोग उनके साथी उनके साथ मौजूद रहे, जहां 15 साल की उमर में बच्चे नशे का सेवन करते हैं, तो वही मोहित डागर ने बताया कि इस गंदी लत में ना पड़े अच्छे काम करने की आदत डालें ।







