Home Haryana सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में कल खिलाड़ियों का सम्मान समारोह… तैयारियों...

सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में कल खिलाड़ियों का सम्मान समारोह… तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंची भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष

167
0

कु रुक्षेत्र ( TSN)- सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा  कल 6 जिलों का खिलाड़ियों का सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी,भाजपा के प्रदेश प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव भी शिरकत करेंगे।

वही आज कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लेने के लिए सैनी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनीता डांगी पहुंची। उनके साथ पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर,पूर्व सांसद कैलाशो सैनी व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनीता डांगी ने तैयारी का जायजा लेने के बाद प्रेस वार्ता  । उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा महिला खिलाड़ियों का सम्मान समारोह किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में किए जाएंगे और पूरे प्रदेश को 4 जॉन में बांटा गया है। यह महिला मोर्चा का पहला कार्यक्रम है और उसके बाद भी महिला खिलाड़ियों का सम्मान समारोह किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here