कुरुक्षेत्र ( TSN)- प्याज के बढ़ रहे दामों ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, जो प्याज 10 दिन पहले तक 20 से ₹25 प्रति किलो बिक रहा था, अब वही प्याज 70 से 80 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुका है । प्याज के दाम बड़ने से लोगों के खाने का स्वाद भी फीका पड़ गया है।
कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी में आज थोक में प्याज का दाम 55 से ₹60 के बीच है, वही यही प्याज दुकानों पर 70 से 80 रुपए प्रति किलो भी बिक रहा है। प्याज के बाद रहे दामों को लेकर आज हमने कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी में व्यापारियों में ग्राहकों से बातचीत की, बातचीत के दौरान व्यापारियों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई तो वही ग्राहकों ने प्याज के दामों को बजट से बाहर बताया। कुछ व्यापारियों का कहना है कि इन दिनों हर वर्ष प्याज के दाम बढ़ते हैं क्योंकि प्याज की लागत ज्यादा होती है और आवक कम, वहीं कुछ व्यापारियों का यह भी कहना है कि प्याज के दाम बढ़ने से उनकी बिक्री में गिरावट आई है क्योंकि जो लोग अब तक 10 किलो प्याज खरीदने थे अब वह दो से तीन किलो प्याज ही खरीद रहे हैं। वहीं ग्राहकों का कहना है कि प्याज के बढ़ रहे दामों ने रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है । पहले वह 5 -10 किलो प्याज खरीदते थे, लेकिन अब 1 से 2 किलो प्याज ही खरीद पा रहे हैं । प्याज के दाम बढ़ने से खाने का स्वाद भी बिगड़ गया है । प्याज के दाम महंगे होने से कम प्याज का इस्तेमाल सब्जी में करना पड़ता है, क्योंकि रसोई की बजट को कहीं ना कहीं सीमित कर रखना है।







