Home Haryana प्रदेश के 22 जिलों में 1074 परीक्षा केंद्रों पर हुई सीईटी CET...

प्रदेश के 22 जिलों में 1074 परीक्षा केंद्रों पर हुई सीईटी CET ग्रुप डी की परीक्षा..

192
0
भिवानी ( TSN)- हरियाणा प्रदेश में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा लिया जा रहा ग्रुप  डी का कॉमन एलीजिबलिटी टैस्ट के दूसरे दिन प्रदेश भर के 22 जिलों में बनाए गए 1074 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थित देखी गई। अलग-अलग जिलों से पहुंचे परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर लाईनें लगाकर अपने डॉक्यूूमेंट चैक करवाकर परीक्षा में बैठे। बीते 21 अक्तूबर को हुई परीक्षा के प्रथम दिन 61 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। परीक्षा के दूसरे दिन भी लगभग 60 से 70 प्रतिशत तक छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देते नजर आए।
डीसी ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो, इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, मैटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे व मोबाईल जैंबर लगाए गए थे। दूसरे स्थान पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को पकड़ने  के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग भी सीईटी गु्रप डी की परीक्षा के दौरान देखने को मिला। इसमें फेश डिटेक्शन व बायोमैट्रिक मिलान के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। भिवानी के उपायुक्त नरेश नरवाल ने जिला में संचालित सीईटी ग्रुप-डी की परीक्षा के दूसरे दिन शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर नियुक्त किए गए ड्यूटी मेजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्र अधीक्षक और अन्य स्टाफ सदस्यों से जैमर और सीसीटीवी कैमरों आदि जरूरी जानकारी ली। उपायुक्त ने स्टाफ सदस्यों को जरूरी निर्देश भी दिए।
कुछ महिला परीक्षार्थियों की मांग : गृह जिला में होनी चाहिए परीक्षा
गौरतलब है कि परीक्षा के दूसरे दिन भिवानी में जिला में 49 केंद्रों पर 23 हजार 328 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। भिवानी जिला में परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 12 ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। इसी प्रकार से परीक्षार्थियों को नि:शुल्क परिवहन बस सुविधा सुनिश्चित व बस स्टैंडों पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।  परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी मिनी व प्रिया ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। उन्होंने इस परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी की थी तथा पेपर भी तैयारी के अनुसार व हरियाणा स्टाफ सैलेक्शन कमीशन द्वारा दिए गए सैलेबस के अनुरूप आया। उन्हे उम्मीद है कि इस परीक्षा के बाद उनका चयन होगा और  उन्हे रोजगार मिलेगा। परीक्षार्थियों ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने आने-जाने के लिए अच्छी परिवहन व्यवस्था नि:शुल्क की हुई है। हालांकि कुछ महिला परीक्षार्थियों ने कहा कि उनके परीक्षा केंद्र होम डिस्ट्रिक्ट में बनाए जाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here