फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा प्रदूषण फैलाने वाली 3 इकाइयों पर मंगलवार को छापा मारा गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिली कि गांव नेकपुर से फतेहपुर व कुरेशीपुर को जाने वाली सड़क के दाहिनी तरफ कृषि भूमि पर कई अवैध औद्योगिक इकाइयां चल रही है, जिनसे भारी मात्रा में वायु प्रदूषण फैल रहा है। इसी के चलते विभाग के अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण किया तो वही प्रदूषण रोकथाम में बड़ी कामयाबी मिली।
फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने 3 अवैध फैक्ट्रियों पर छापा मारा जहां पाया कि इन तीनों वर्कशॉप में स्क्रैप एलुमिनियम को भट्टियों में पिघलाकर सिल्ली बनाई जाती है। भट्टियों में कोयला व लकड़ी को जलाया जाता है जिससे प्रदूषण फैलता है, लेकिन इन इकाईयों में प्रदूषण रोकथाम के कोई उपाय नहीं करते पाए गए। पड़ताल पर पाया गया कि इन अवैध फैक्ट्रियों के संचालको द्वारा प्रदूषण, DTP व Fire विभाग से कोई वैध अनुमति या NOC नही ली हुई है। यहां पर व्यवसायिक बिजली का भी निर्धारित लोढ़ से अधिक करीब 10 किलोवाट का उपयोग किया जा रहा था वही बिना वैध अनुमति के इकाई चलाये जाने पर सभी संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है जी।







