Home Haryana CM खट्टर ने किसानों से दी बड़ी राहत, बारिश और ओलावृष्टि से...

CM खट्टर ने किसानों से दी बड़ी राहत, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की दी मुआवजा राशि

180
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पिछली मार्च व अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण रबी की फसल के नुकसान के लिए 181 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी की है। बता दें कि बुधवार को चंडीगढ़ में एक क्लिक से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में 181 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि को ट्रांसफर किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद रहे। जिला उपायुक्त भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने फसल क्षति का विशेष सर्वेक्षण किया था, जिसके अनुसार 18 जिलों में 2.09 लाख एकड़ में फसल की क्षति दर्ज की गई थी। आज गेहूं, सरसों और तोरिया फसलों के लिए 67,758 किसानों को 181 करोड़ रुपए की राशि क्षतिपूर्ति के रूप में जारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें समय पर मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि वे दिन गए जब किसान अपना मुआवजा पाने के लिए वर्षों इंतजार करते थे। वर्तमान राज्य सरकार ने ई-गवर्नेंस की दिशा में बढ़ते हुए यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को समय पर मुआवजा मिले। इस पोर्टल के माध्यम से मुआवजा राशि ‘मेरी फसल – मेरा ब्यौरा पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए किसान के सत्यापित खाते में सीधे जमा करवाई जाती है। इसके लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के अलावा और कहीं भी पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है ।

मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में बारिश के कारण फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित गांवों का दौरा किया था। किसानों को मई के महीने में मुआवजे की राशि जारी करने का वादा किया था। यह पहली बार हुआ है कि किसानों को मुआवजा राशि सीधे उनके खातों में मिली है, जबकि पहले उपायुक्तों के माध्यम से यह राशि दी जाती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here