रोहतक (एकता): इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग से शादी करना युवक को महंगा पड़ गया। बता दें कि रोहतक का युवक जब सहारनपुर की नाबालिग लड़की को शादी करके घर लाया तो उसके बाद बाल विवाह निषेध अधिकारी के साथ पुलिस पहुंच गई।
आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए सहारनपुर भेजा गया है। बाल विवाह निषेध अधिकारी ने बताया कि उन्हें पुलिस हेल्प लाइन पर सूचना मिली थी। किसी ने कहा कि डेयरी मोहल्ले में एक नाबालिग की शादी हो रही है। इसके बाद पति व पत्नी के बयान दर्ज किए गए। दोनों ने बताया कि उनकी जान-पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी।







