चंडीगढ़ (एकता): मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में अहम बैठक जारी है। बता दें कि प्रदेश के सभी उपायुक्तों और जिला अधीक्षकों के साथ मुख्यमंत्री बैठक कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारी जुड़े हैं। प्रदेश सरकार की योजनाओं को भौतिक रूप देने और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बैठक का उद्देश्य है।

इस बैठक में विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री जमीनी स्तर का फीडबैक भी ले रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा की आम जनता को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे ‘सीएम की विशेष चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करेंगे। सरकार की योजना द्वारा स्थापित नए प्ले वे स्कूल के संबंध में मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। प्ले वे स्कूल के लाभार्थी बच्चों और अभिभावकों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद होगा।







