कैथल, 24 सितम्बर -कैथल में लगातार कांग्रेस का कुनबा बढ़ रहा है और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला वाले को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है. इसी कड़ी में आज कैथल के सर्राफा बाजार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें सर्राफा बाजार एसोसिएशन के लोगों ने कांग्रेस में आस्था जताई और रणदीप सुरजेवाला को अपना समर्थन दिया।
हम तीन लोगों के अलावा किसी और साथी का भी यह अधिकार
पत्रकार से बात करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोग विकास चाहते हैं इसलिए कांग्रेस में आस्था जताकर अपना समर्थन दे रहे हैं.रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा यह हर व्यक्ति की आकांक्षा है. शैलजा भी बनना चाहेंगी जो मेरी बड़ी बहन है, चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बनना चाहेंगे, हम तीन लोगों के अलावा किसी और साथी का भी यह अधिकार है यहां प्रजातंत्र है। आखिर में यह निर्णय राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे करते हैं, जो निर्णय वह करेंगे वह हम सबको स्वीकार होगा।
कुमारी शैलजा को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ट्विटर x पर बधाई देने के प्रश्न पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इन बातों में कोई वजन नहीं है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का मैं आदर करता हूं वह पिता समान है उनकी उम्र की वजह से. पर वह बचकाना बातें कर रहे हैं कुमारी शैलजा कांग्रेसी थी है और रहेंगी।







