गुरुग्राम (एकता): गुरुग्राम की ट्रैफिक पुलिस दिन-रात तैयार रहती है, आपको बता दें कि इसी ट्रैफिक जाम के बीच गुरुग्राम पुलिस हरियाणा की सबसे अमीर पुलिस बन गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार साल भर में उन्होंने करोड़ों की कमाई की है। अगर किसी के मुंह से गुरुग्राम का नाम आता है तो सबसे बड़ी समस्या जाम की आती है। पुलिस इसके लिए कई तरह के प्लान और बदलाव करती है।
गुरुग्राम में अब तक ट्रैफिक पुलिस ने 1 जनवरी से लेकर 31 अगस्त तक 23 करोड़ से ज्यादा रुपए की कमाई ट्रैफिक चालान के जरिए की। हरियाणा सरकार के खजाने में पुलिस ने सबसे अमीर पुलिस का किताब जीता है। गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वालों के कई चालान काटे हैं। इन चालानों में सबसे ज्यादा चालान रॉन्ग साइड ड्राइविंग और बिना हेलमेट के काटे हैं।







