अंबाला (एकता): हर दूसरा युवा विदेश जाने का ख्वाब देखता है, सबकी चाहत होती है कि वह कनाडा में जाकर बसे पढ़ाई करें और डॉलर में पैसे कमाए। इसी के चलते जगह-जगह वीजा एजेंसियां खुल गई हैं। जिनकी आड़ में एक ऐसा कॉकस काम करता है। जो युवाओं, महिलाओं को ठगी का शिकार बनाता है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा में सामने आया है। जहां युवकों को विदेश जाने का शौक महंगा पड़ गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार महिला से आरोपियों ने 24 लाख रुपए की ठगी की। लेकिन फिर भी युवक अमेरिका नहीं पहुंच पाए। वहीं दूसरी तरफ आरोपियों के खिलाफ महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें कि यह मामला उस समय शुरू हुआ जब 2022 में जुंडला स्थित सुनैना मल्होत्रा और सुरिंद्र मल्होत्रा की दुकान पर कपड़े खरीदने के लिए आई थी। इसी दौरान सुनैना और सुरिंद्र मल्होत्रा ने कहा कि अगर कोई विदेश जाना चाहता है तो बताना। जिसके बाद आरोपियों ने महिला के फोन पर संपर्क किया। जिसके बाद महिला ने परिवार के दो युवकों अमेरिका भेजने के लिए बातचीत की।
आरोपियों ने उनसे 30 लाख रुपए मांगे। आरोपियों ने कहा कि पहले जर्मनी जाना पड़ेगा। उसके बाद वीजा लगवा देंगे और बाद में ही पैसे लेंगे। 1 जुलाई 2022 को महिला ने आरोपियों को 4 लाख रुपए दिए। जिसके बाद उन्होंने नार्वे के लिए वीजा लगवाया। महिला ने आरोपियों से कहा कि युवकों को सीधा अमेरिका जाना है। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि अमेरिका का वीजा नहीं लग पाया है। दोनों युवक वापस आ गए। पीड़ित महिला ने थाने में इस मामले की जानकारी होने के बाद मामला दर्ज कराया।







