दिल्ली (एकता): हरियाणा की महिलाएं सैकड़ों की संख्या में नई संसद पहुंची। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में महिलाओं से मुलाकात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हो गया है। महिला संसद में आरक्षण बिल लोकसभा में पास होने के बाद पहुंची। इसके बाद मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। सभी बहनों के चेहरे पर रौनक नजर आ रही है।
आज के दिन में प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं। लम्बे समय से मांग आ रही थी कि हमारी बहनों, माताओं की रजनीति में भागेदारी सुनिश्चित हो। हमने पंचायत में महिलाओं का 50 फीसदी आरक्षण किया था, तब हमसे पूछा जाता था कि लोकसभा, विधानसभा में ये कब होगा, आखिरकार आज वो दिन आ गया। नई संसद के पहले दिन ये बिल पेश हुआ। अब 2029 के चुनाव से पहले इस कानून की सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 2015 में हमने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को शुरू किया। अब हरियाणा बेटी बचाने वाला प्रदेश है, आज 923- 926 का Ratio बन गया है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ नए सदन की शानदार शुरुआत हुई है। इससे महिलाओं के नेतृत्व में विकास को अभूतपूर्व गति मिलने वाली है। इसे जिस प्रकार से सभी राजनीतिक दलों का ऐतिहासिक समर्थन मिला है, वह विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। मैं सभी…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2023
जानकारी के मुताबिक हरियाणा के अलग-अलग जिले से आई महिलाएं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कर रही है वो कह रही है कि अब संसद में भी महिलाओं की भागीदारी रहने वाली है। अब देश में कानून बनाने के लिए भी महिलाओं की भागीदारी 33% होगी।







