Home Entertainment पहली बार एक साथ नजर आएंगी इन सितारों की रोमांटिक केमिस्ट्री, तस्वीरों...

पहली बार एक साथ नजर आएंगी इन सितारों की रोमांटिक केमिस्ट्री, तस्वीरों में देखें फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर

182
0

हरियाणा (एकता): बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शाहिद कपूर अपने अनोखे अंदाज के साथ-साथ लाजवाब अभिनय के लिए भी जाने जाते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ बीते फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। शाहिद ने अपनी फिल्मों से फैन्स का दिल जीत लिया है। लेकिन अब उनकी सीरीज लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)


इस सीरीज के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। अब शाहिद कपूर कृति से साथ एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन की, जो अपनी हाइट और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। इन दोनों अभिनेताओं ने कई अभिनेताओं के साथ काम किया लेकिन पर्दे पर कभी साथ नजर नहीं आए। लेकिन अब वक्त आ गया है जब शाहिद और कृति दोनों एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। शाहिद और कृति की रोमांटिक फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शनिवार को सामने आया।

शाहिद और कृति रोमांस करते आएंगे नजर

शाहिद और कृति की आने वाली लव स्टोरी फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। फिल्म में शाहिद और कृति के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका में हैं।

जानिए कब रिलीज होगी उनकी पहली फिल्म?

बता दें कि कपल की फिल्म पहली बार बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। हालांकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शाहिद और कृति की ये फिल्म इसी साल अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कृति रोबोट की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, शाहिद को एक वैज्ञानिक के रूप में देखा जाएगा, जिसे कृति से प्यार हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here