हांसी (एकता): देश में काफी अनोखे अंदाज में 15 अगस्त मनाया जा रहा है। बता दें कि हरियाणा के हांसी जिले में श्याम मंदिर में मूर्ति को तिरंगे की तर्ज पर सजाया गया है। हर बार मंदिर में श्रृंगार का नजारा अलग ही देखने को मिलता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस नजारे को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान कर चुके हैं। तो हरियाणा के मंदिर पीछे कहां से रह सकते हैं।

बता दें कि विश्वकर्मा चौक स्थित श्याम बाबा मंदिर में मूर्ति का श्रृंगार तिरंगे की तर्ज पर फूलों से किया गया। पूरे मंदिर में तिरंगे झंडे लगाए गए हैं। करीब 100 किलो वजन के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पीले फूलों में गेंदा के फूल, सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है। वहीं बीच में अशोक चक्र बनाने के लिए कोलकाता से घास मंगवाई गई।
गौरतलब है कि मई महीने में मंदिर में 51वें श्री श्याम महोत्सव में श्याम बाबा का लक्ष्मी श्रृंगार किया गया था। जिसमें 20 लाख रुपए के नए नोटो से बाबा को सजाया गया था। तब मंदिर पूरे देश में चर्चा में आया।







