Home Ambala नूंह में 13 दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल, कर्फ्यू में भी ढील...

नूंह में 13 दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल, कर्फ्यू में भी ढील के चलते लोगों ने ली राहत की सांस

188
0

नूंह (एकता): हरियाणा के नूंह-मेवात में आखिरकार 13 दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल हो गई है। बता दें कि 14 और 15 अगस्त के लिए जिला में कर्फ्यू में ढील दी गई है। सुबह 6 से रात 8 बजे तक लोगों को छूट होगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार कर्फ्यू में ढील से लोगों ने राहत की सांस ली। लोग अपने अधूरे कामों को पूरा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नूंह वि+वाद के चलते प्रदेश में काफी माहौल खराब रहा। स्कूल-कॉलेज बंद रहे। 8 अगस्त तक सरकार द्वारा इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। फिर से इसे 13 अगस्त तक बढ़ाया गया था। लेकिन रात 12 बजे के बाद फिर से इसमें छूट दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here