यमुनानगर,5 अप्रैल —प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे लेकिन इससे पहले वह दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट का शिलान्यास भी करेंगे।14 अप्रैल को होने वाली रैली को लेकर अभी से तैयारियां तेज कर दी गई है। लेकिन इस रैली को लेकर कई किसानों में नाराजगी है उनकी मांग है कि प्रशासन ने हमारी जमीन तो रैली के ले ली है लेकिन उसका उचित मुआवजा अभी तक क्लियर नहीं हुआ है।
प्रशासन की तरफ से अभी तक नहीं हुआ प्रति एकड़ मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश के लोगों को यमुनानगर से एक बड़ी सौगात देंगे। दीनबंधु चौधरी छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट का पीएम मोदी शिलान्यास करेंगे और इसके बाद वह यह यमुनानगर जिले के ही कैल गांव में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रैली को लेकर अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं करीब 90 एकड़ में यह रैली होनी है लेकिन इस रैली को लेकर किसानों का एक धड़ा प्रशासन से काफी नाराज है। उनका कहना है की रैली के लिए हमारी जमीन तो ले ली गई है लेकिन अभी तक मुआवजा साफ नहीं हुआ है क्योंकि इस खेत में हमारे गेहूं और गन्ने की फसल खड़ी थी लेकिन प्रशासन ने इसे पहले ही काट दिया है। उन्होंने यह भी कहा है की रैली खत्म होने के बाद हमें दोबारा से खेत को तैयार करना पड़ेगा हम चाहते हैं कि प्रशासन हमारा मुआवजा माफ करें ताकि हमें पीएम मोदी की रैली की खुशी भी हो। किसानों ने कहा यमुनानगर डीसी ने हमें उचित मुआवजे का आश्वासन दिया है लेकिन अभी तक राशि तय नहीं की गई है। इसको लेकर कैल गांव के कई किसान अभी भी असमंजस में है।







