Home Haryana फैमिली आईडी बनी गरीबों की मुसीबत, AAP कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के...

फैमिली आईडी बनी गरीबों की मुसीबत, AAP कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन

203
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में फैमिली आईडी गरीबों के लिए आफत बन चुकी है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फैमली आईडी के समाधान को लेकर करनाल जिला सचिवालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं फैमिली आईडी में गरीबों को लखपति बना दिया। जिसके चलते योग्य होने के बाद भी सरकार की ओर से मिलने वाली तमात सुविधाएं रोक दी गई।

योजना का लाभ लेने के लिए लोग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के लिए विवश हो चुके हैं। बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। फैमिली आईडी में इनकम ज्यादा होने के कारण किसी की बुढ़ापा पैंशन रोक दी गई। किसी का बीपीएल राशन कार्ड काट दिया गया, किसी का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया। गरीब लोग फैमिली आईडी में इनकम ठीक करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

जिसके चलते सोमवार को आम आदमी पार्टी की और से जिला सचिवालय पहुंचकर जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया गया। फिलहाल अब देखने वाली बात यह होगी आखिर कब तक उन जरूरतमंद लोगों की समस्या का समाधान होगा, जिन लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए और जिन लोगों की पेंशन काट दी गई हैं। प्रदर्शन में शामिल होने वो लोग भी सरकार को कोसते हुए नजर आए जिन लोगों के राशन कार्ड और पेंशन काट दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here