करनाल (अंकुर कपूर): करनाल के मंजूरा गांव के नजदीक तीन दोस्तों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं 2 घरों के चिराग बुझ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक तीनों दोस्त हादसे के वक्त शादी समारोह से वापिस घर लौट रहे थे, अचानक मंजूरा गांव के नजदीक रेत से भरे डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों दोस्तों की उम्र करीब 20-21 साल की थी। वहीं संदीप का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। रजत के पिता का देहांत कुछ साल पहले एक हादसे में ही हुआ था, जिसके बाद रजत और उसके भाई पर ही परिवार को चलाने की जिम्मेदारी थी, वहीं रजत ने तो इंग्लैंड जाने की पूरी प्लानिंग की हुई थी, लेकिन उससे पहले ही वो हादसे का शिकार हो गया।

रोहित के पिता ऑस्ट्रेलिया में हैं, बहन कनाडा में हैं। यहां रोहित अपनी मां के साथ रहता था, उसी की जिम्मेदारी थी कि यहां पर अपनी मां का ध्यान रखे। बता दें कि हादसे में मृतक युवकों के घरों में मातम था गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







