Home Haryana CM खट्टर से मिले सोनाली फोगाट के परिजन, जानिए CBI जांच को...

CM खट्टर से मिले सोनाली फोगाट के परिजन, जानिए CBI जांच को लेकर क्या कही बात

263
0

चंडीगढ़: सोनाली फोगाट के परिजनों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। उनके साथ सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हरियाणा सरकार उनके साथ खड़ी है। सीएम खट्टर ने परिजनों को बताया कि मैंने गोवा के मुख्यमंत्री से भी इस मामले पर बात की है। वहीं, परिवार वालों ने मनोहर खट्टर से सीबीआई जांच की मांग की है। इसके लिए हरियाणा सरकार गोवा सरकार को चिट्ठी लिखेगी। साथ ही परिजनों की मांग के मुताबिक हरियाणा सरकारसीबीआई जांच का अनुरोध करेगी।

23 अगस्त को गोवा में हुई थी मौत

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पुलिस उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। वहीं, परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here