Home Ambala करनाल के 3 दिवसीय दौरे पर CM मनोहर लाल, जानिए क्या है...

करनाल के 3 दिवसीय दौरे पर CM मनोहर लाल, जानिए क्या है खास वजह

200
0

करनाल (एकता): हरियाणा के CM मनोहर लाल करनाल के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। बता दें कि इस दौरान वह कई जनसंवाद करेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेगें। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात मुख्यमंत्री करनाल के इंद्री में पहुंचे। जहां बीजेपी नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

बता दें कि आज यानि रविवार को वह 4 गावों में जनसंवाद कर समस्याएं की जानकारी लेंगे। जिसके चलते जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। मुख्यमंत्री आज सुबह 10 बजे गांव जैनपुर सधान, 12 बजे डबकौली कलां और 3 बजे दनियालपुर गांव में जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन से रुबरू होंगे। इसके बाद वह 14 अगस्त को पुंडरक गांव के सामुदायिक केंद्र में आमजन की शिकायतें सुनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here