अंबाला (अकुंर कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को होली के त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज में होली के त्यौहार का बड़ा महत्त्व है। हरियाणा एक हरियाणवी को मूलमंत्र के साथ इस त्यौहार को आपसी प्यार, प्रेम और भाईचारे से मनाना चाहिए।
इस त्यौहार पर पानी की बर्बादी न करें। क्योंकि जल सीमित मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि होली रंगो का त्यौहार है अपने जीवन में खुशियों के रंग भरे और जीवन में खुशहाल बनाएं। आइए हम सभी अपने भीतर की बुराइयों का भी दहन करें और अपना बेहतरीन व्यक्तित्व विकसित करें।







