Home Entertainment दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा की बढ़ी मुश्किलें, 6 महीने की जे+ल के...

दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा की बढ़ी मुश्किलें, 6 महीने की जे+ल के साथ 5 हजार का लगाया गया जुर्माना

218
0

हरियाणा (एकता): दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि अभिनेत्री को एक पुराने के केस में चेन्नई की कोर्ट ने 6 महीने जे+ल की सजा सुनाई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनको 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक जया प्रदा ने कोर्ट से इस मामले को खारिज करने की अपील की, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक उन पर अपने थिएटर में काम करने वालों को ईएसआई का पैसा नहीं देने का आरोप लगा था। उनके बिजनेस पार्टनर को भी दोषी पाया गया। दरअसल ‘लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन’ ने जया प्रदा और उनके सहयोगियों के खिलाफ चेन्नई के एग्मोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामला दायर किया। उम्मीद की जा रही है कि सभी जानकारी सामने आ जाएगी। अगर हम अभिनेत्री के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अभिनय से सबका दिल जीता। इसके साथ ही राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाईं। वह इस समय बीजेपी पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

गौरतलब है कि जया प्रदा 70 के दशक के अंत, 80 के दशक और 90 के दशक की शुरुआत में हिंदी और तेलुगू फिल्मों में सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रहीं। कम उम्र में ही उन्होंने काफी नाम कमाया। उन्होंने 1979 में ‘सरगम’ से बॉलीवुड में सफर शुरू किया था। उन्होंने कामचोर (1982), तोहफा (1984), शराबी (1984), मकसद (1984), संजोग (1985), आखिरी रास्ता (1986), एलान-ए-जंग (1989), आज का अर्जुन (1990), थानेदार (1990), मां (1991) और कई तेलुगू फिल्में की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here