नूंह (एकता)- नूंह वि+वाद के 12 दिनों बाद प्रशासन के आदेश पर स्कूल खुले हैं। बता दें कि जिले में थोड़ी ढील होने पर कुछ हालात सामान्य नजर आए। मीडिया सूत्रों के अनुसार जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुल गए। जिससे बच्चों, अध्यापक और स्कूल संचालकों के चेहरे पर रौनक आई। लेकिन अब सरकारी स्कूलों में बच्चों की इतनी रौनक नहीं है। कुछ बच्चे अभी भी स्कूल नहीं पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक 10 दिन स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ। दरअसल प्रशासन ने अचानक ही स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए थे। बच्चों की पढ़ाई पर भी काफी असर पड़ा था। नूंह की घट#ना से इलाके में काफी नुकसान हुआ। गौरतलब है कि 31 जुलाई को नूंह में वि$वाद के बाद से स्कूल, कॉलेज बंद थे। जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था।







