करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल में आज कष्ट निवारण समिति की मीटिंग हुई, जिसमें नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता पहुंचे । उन्होंने कुल 15 शिकायतें सुनी , 4 पुरानी और 11 नई थी, कुल 11 समस्याओं का निपटारा हो चुका है और 4 समस्याओं का समाधान अगली मीटिंग में होगा।नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि कई शिकायतों में एडीसी और एसडीएम को नियुक्त किया गया है वो उसकी जांच पड़ताल करेंगे।
उपराष्ट्रपति की नकल को लेकर मंत्री ने कहा कि पूरे भारत के सभी नागरिकों का सवाल है, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति संविधानिक पद है, उन्हें हास्यपद नहीं बनने देना चाहिए, प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं संसद घटनाक्रम को लेकर कमल गुप्ता ने कहा कि दुखद घटना थी, ये घटना नहीं होनी चाहिए थी, संसद के अधिकारियो ने इसका संज्ञान लिया है, ऐसे में ये घटना दोबारा न हो इसका संज्ञान वहां के अधिकारियों ने लिया होगा।
नगर निगम चुनाव के लिए हम तैयार
वहीं नगर निगम के चुनाव को लेकर नगर निकाय मंत्री ने कहा कि चुनाव इलेक्शन कमिशन ने करवाना है, वार्ड बंदी हमारी तरफ से लगभग पूरी हो गई है, कौन कौन सा वार्ड रिजर्व होगा इसका भी काम लगभग पूरा हो गया है। चुनाव आयोग फैसला लेगा कि चुनाव कब होगा, हम पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार हैं।वहीं हरियाणा कौशल रोजगार के तहत नौकरी निकाली गई है विदेश में इस पर कमल गुप्ता ने कहा कि दुबई, यूके, इजरायल में नौकरी निकाली गई हैं, नौकरियां सीमित होती हैं, जो लोग इच्छुक है विदेश में जाकर नौकरी करने के लिए उनके लिए बाहर भी नौकरी मिले और उस पर विपक्ष सवाल उठाए तो भगवान ही उनका मालिक है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सवाल पर कमल गुप्ता ने कहा कि 262 तो घोषणा पूरी हुई हैं , उन्होंने तो घोषणा पूरी ही नहीं की , इस सरकार में 262 तो हुई हैं, गिलास कितना भरा हुआ है, हमने कितना काम किया है ये देखना चाहिए। वहीं गुटबाजी पर कहा कि गुटबाजी तो हमेशा ही खराब होती है। वहीं बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के सवाल पर कमल गुप्ता ने कहा कि लिंगानुपात में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है,बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा प्रधानमंत्री मोदी ने बिल्कुल सही दिया है और उस पर काम भी हुआ है, हमारी सरकार ने नए गर्ल्स कॉलेज खोले हैं। कांग्रेस के समय तो एफआईआर दर्ज ही नहीं होती थी, अब एफआईआर दर्ज होती हैं और उस पर कार्रवाई भी होती है ।







