Home Ambala हरियाणा के निर्मल पंघाल ने हासिल की बड़ी कामयाबी, ISRO में बतौर...

हरियाणा के निर्मल पंघाल ने हासिल की बड़ी कामयाबी, ISRO में बतौर एयरोस्पेस वैज्ञानिक के तौर पर चयन

236
0

भिवानी (एकता): कहते हैं कि कभी हार मत मानो, बीते हुए कल से सबक लो। आज के लिए जियो और आने वाले कल के लिए सपने बुनो। ऐसा ही कुछ भिवानी के बहल क्षेत्र के गांव बुढेड़ी निवासी व बीआरसीएम बहल से शिक्षित निर्मल पंघाल ने कर दिखाया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश के ‘लाल’ का ISRO में बतौर एयरोस्पेस वैज्ञानिक के तौर पर चयन हुआ है। बता दें कि निर्मल ने भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम केरल से एयरोस्पेस विषय से बीटेक पास की थी। अपने बेटे की इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है।

निर्मल ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई बहल के बीआरसीएम संस्थान से पूरी की। इसके बाद उसने जेई एडवांस पेपर पास करने के बाद एयरोस्पेस  की पढ़ाई की। निर्मल का चयन स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here