Home Ambala हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू

191
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। बता दें कि इसकी जानकारी हरियाणा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभी तक 61 विधानसभा सदस्यों के 655 प्रश्न अभी तक विधानसभा के पास आ चुके हैं। 19 कॉलिंग अटेंशन मोशन आया है। प्रश्नकाल देने की सीमा समाप्त हो चुकी है।

बता दें कि 24 अगस्त को बिज़नेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी, जिसमें तय किया जाएगा कि विधानसभा की कार्यवाही कितने दिनों तक रहेगी। 24 अगस्त को बेस्ट लेचिस्टरेट अवार्ड विधायक को दिया जाएगा, जिसका विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन रहा हो। जानकारी के मुताबिक हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 25 अगस्त सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here