Home Haryana हरियाणा में जी20 शिखर सम्मेलन की अहम बैठक शुरू, विदेशी मेहमानों का...

हरियाणा में जी20 शिखर सम्मेलन की अहम बैठक शुरू, विदेशी मेहमानों का भव्य स्वागत

185
0

हरियाणा (एकता): गुरुग्राम में जी-20 देशों की एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक का शुभारंभ हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। बता दें कि बुधवार से इस बैठक में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का आगमन हुआ। पहले दिन योग से विदेशी मेहमानों के दिन की शुरुआत हुई। यह बैठक गुरुग्राम में 1-3 मार्च तक चलेगी। 4 मार्च को डेलिगेट्स को हरियाणा की कला संस्कृति से रू-ब-रू कराया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मुहिम के कई विषयों पर चर्चा होगी। बैठक का शुभारंभ होटल लीला में हो रहा है। इसमें केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह शामिल है। जी-20 के 19 सदस्य देश व यूरोपीयन यूनियन, 10 आमंत्रित देशों और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार-रोधी तंत्र को मजबूत करने पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here