अंबाला (एकता): अंबाला बस स्टैंड के बाहर पिछले लगभग 46 दिन से रेहड़ी फड़ी वाले अपनी मांगों को लेकर धर+ने पर बैठे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी मांग है कि उन्हें नाले के ऊपर रेहड़ी लगाने की इजाजत दी जाए। हालांकि नगर निगम की हाउस मीटिंग में यह मुद्दा पास हो गया था। उन्हें इजाजत मिल गई थी कि जब तक उनको अपनी जगह नहीं मिल जाती तब तक वह अपनी रेहड़ी लगा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक जजपा नेता विवेक चौधरी निकल ही ऐलान कर दिया था कि आज वे रेहड़ी लगाकर रहेंगे, जिसके बाद आज सुबह उन्होंने सबसे पहले धरनास्थल पर भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित की और हनुमान चालीसा पड़ी।
इस दौरान बस स्टैंड पर तैनात भरी पुलिस बल ने उन्हें रोका और आपसी झड़प भी देखने को मिली। कई राजनीतिक लोगों को भी हिरा#सत में ले लिया है। मौके पर आए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने रेहड़ी फड़ी वालों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें फिलहाल सब्र रखना चाहिए।







