अंबाला (एकता): अंबाला जिले में आज बारिश का असर देखने को मिला। बता दें कि शुक्रवार को टागरी नदी के आसपास लगते इलाकों में पानी कई लोगों के घरों में पहंचा। जिससे उन्हें अपने ही घरों से बेघर होना पड़ा। मीडिया सूत्रों के अनुसार लोगों के पिछले जख्म अभी भरे नहीं कि उन्हें दोबारा फिर से वहीं दिन देखने पड़ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि घरों में पानी घुसने की वजह से स्कूलों में भी छुट्टी की गई। अब लोग 2 बार बाढ़ का नुकसान झेल चुके हैं। अब तो उनके पास जो खाने-पीने का सामान था वह भी खराब हो चुका है। उन्होंने अपना दुख बयां किया है।







