करनाल (एकता): पूरे देश में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। इनकी कीमतों ने आम लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अब तो सब्जियों का राजा टमाटर मेहमान बन गया है। लोगों को रसोई में टमाटर का नाम भी भूलने लगा है। लोग मंडियों में टमाटर का दाम सुनकर लौट जाते हैं। मार्केट में के साथ-साथ टमाटर धीरे-धीरे लोगों की रसोई और थाली से भी गायब हो रहा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार करनाल में टमाटरों की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि मंडी में टमाटर के रेट 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। ग्राहक के साथ-साथ सब्जी विक्रेता भी परेशान हो रहे हैं। लोग बस खरीदने के बजाय, दाम पूछकर ही लौट जाते हैं।
बता दें कि बारिश के चलते भी सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हो रहा है। कई जगह पर धूप न निकलने के कारण भी फसलें खराब हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि अब मंडी आने पर ऐसा लगता है, जैसे काफी साल पहले टमाटर खरीदा हो। अब तो लोगों के लिए टमाटर खरीदना बस के बाहर हो गया है।







