चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा राजभवन में शुक्रवार को दो दिवसीय वर्कशॉप की शुरुआत हुई। जहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उद्घाटन सत्र की शुरुआत की। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दौरान कैबिनेट मंत्री मुलचंद शर्मा समेत तमाम अधिकारी साथ मौजूद रहे। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार वर्कशॉप का हिस्सा होंगे।







