फरीदाबाद (एकता): हरियाणा के युवा देश हो या विदेश इतिहास रचकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ फरीदाबाद के गांव दयालपुर का रहने वाले शुभम बीसला ने किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुभम ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में जूनियर शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

बता दें कि शुभम ने इस प्रतियोगिता में 90 भारतीय निशानेबाजों के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड जीतकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। बता दें कि शुभम बीसला जब जीत के बाद अपने गांव पहुंचे तो उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। शुभम की इस जीत से हर कोई खुश हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।








