चरखी दादरी (एकता): हरियाणा के चरखी दादरी में एक हैरान कर देने वाली घट+ना सामने आई है, जहां नहर में दो सगे भाई डू#ब गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार जब वह अपनी मां का सूट लेकर घर लौट रहे थे तो एक भाई नहर के पास खड़ा रहा दूसरी दुकान पर कुरकुरे और पानी लेने चला गया।
इसके बाद दोनों ने कुरकुरे खाकर जब पानी पिया तो उसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे। जब परिजनों ने तलाश शुरू की तो नहर के किनारे एक सूट पड़ा मिला। उसके साथ ही एक का श+व कीचड़ में तो दूसरे का जाल में फंसा हुआ था। परिजनों का कहना है कि संतुलन बिगड़ने से दोनों नहर में डू@बे हैं। पुलिस ने मृत#कों के परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।







