Home Haryana Raksha Bandhan: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को...

Raksha Bandhan: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

234
0

हरियाणा (एकता): देश में वैसे तो कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन Raksha Bandhan का त्योहार अलग ही होता है। यह एक ऐसा पर्व है जिसे मनाते तो लोग सिर्फ एक दिन हैं, लेकिन इससे बनने वाले रिश्ते जिंदगी भर निभाए जाते हैं। खास बात यह है कि हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर यह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। साथ ही भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन भाई अपनी बहन को अच्छे तोहफे के साथ-साथ शगुन भी देता है। लेकिन इस साल रक्षाबंधन एक नहीं बल्कि 2 दिन मनाया जाएगा। जानिए भाई को राखी बांधने की सही और शुभ मुहूर्त।

जानिए कब मनाया जाएगा त्योहार

यह त्योहार हर साल सावन की पूर्णिमा पर 30 अगस्त को ही मनाया जाता है। लेकिन इस बार पूर्णिमा वाले दिन भद्रा का साया है और इस दिन बहन अपने भाई को राखी नहीं बांध सकती। क्योंकि इस दिन को अशुभ माना जाता है। इसलिए यह पर्व 30 और 31 अगस्त 2 दिन मनाया जाएगा।

जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

राखी बांधने की सही तिथि 30 अगस्त है। भद्रा का साया सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर इसका समापन होगा। आप इसके बीच में 30 अगस्त को रात 09 बजकर 01 से रात 12 बजे तक ही राखी बांध सकते हैं। इसके साथ ही 31 अगस्त को सूर्योदय से सुबह 07 बजकर 05 मिनट के बाद यह पर्व मना सकते हैं। माना जाता है कि अघर कोई भद्राकाल में राखी बांधे तो भाई की उम्र कम होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here