यमुनानगर (एकता): हरियाणा के यमुनानगर में एक पड़ोसी ने 14 साल की बच्ची के साथ शर्म$नाक हरकत की। बता दें कि आरोपी पड़ोसी (28) ने वार+दात के बाद बच्ची को अपने ही कमरे में दीवान बेड में छिपा दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला है।
बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसला कर अपने घर ले आया था। फिर उसके साथ गलत काम किया। जब देर रात बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे। उन्हें अपने पड़ोसी पर शक हुआ। पुलिस को दी शिकायत के बाद उन्हें आरोपी पड़ोसी के घर पर दस्तक दी। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो बच्ची को बेड के अंदर पाया।







