Home Ambala नूंह वि+वाद के बाद हरियाणा सरकार ने अपनाया सख्त रुख, अवैध घुसपैठियों...

नूंह वि+वाद के बाद हरियाणा सरकार ने अपनाया सख्त रुख, अवैध घुसपैठियों की झुग्गियों पर चलाया बुलडोजर

196
0

नूंह (एकता): नूंह वि+वाद को लेकर हरियाणा सरकार एक्शन मोड में नजर आई। बता दें कि जिले के तावडू शहर में हरियाणा सरकार ने अवैध घुसपैठियों की झुग्गी-झोपड़ियों पर पीला पंजा चलाया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार जब झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया तब भारी अर्ध सैनिक बल और पुलिस जवानों की मौजूदगी में कई विभागों के अधिकारी मौके पर रहे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ननोहर लाल ने 2 दिन पहले ही यूपी की तर्ज पर हरियाणा में बुलडोजर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। नरेंद्र बिजारणिया आईपीएस ने बताया कि सरकार के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। अवैध घुसपैठियों पर प्रशासन की पैनी नजर है।

जानकारी के मुताबिक झुग्गियों में अवैध रूप से आसाम से आए अवैध घुसपैठियों की रिहाइश थी, जो पिछले लगभग 4 साल से सरकारी भूमि में ठहरे हुए थे। करीब एक एकड़ की भूमि में ढाई सौ से अधिक झुग्गी-झोपड़ी बनी, जिनमें लगभग ढाई सौ परिवार के सदस्य रह रहे थे। मुख्यमंत्री के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को नूंह वि#वाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here