Home Crime सांपला में 334बी हाइवे के पास मिला युवक का शव गो*ली...

सांपला में 334बी हाइवे के पास मिला युवक का शव गो*ली मारकर किया गया मर्डर

127
0
रोहतक, 22 अगस्त : सांपला में 334बी नेशनल हाईवे के साथ लगते खेतों में कुलताना रोड के पास लगभग 35 वर्षीय युवक का श*व मिला है, जिसके हाथ बंधे हुए हैं और गो*ली मारकर उसकी ह*त्या की गई है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर सांपला थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
 पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा हो जाएगा। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुलताना रोड पर 334बी हाईवे की सोनीपत की ओर जाने वाली सर्विस लेन के साथ लगते खेत में एक युवक का श*व पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और जब जांच पड़ताल की तो युवक के हाथ बंधे हुए थे और हाथ पर इंग्लिश में दी वह हिंदी में दिनेश लिखा हुआ है और हाथ में चांदी का कड़ा भी पहना हुआ है। जांच के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया और जब युवक के श*व की जांच की गई तो युवक की गोली मारकर ह*त्या की गई है। सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गोली मारकर युवक की ह&त्या कहीं और की गई है और श*व को यहां पर फेंक कर चले गए हैं। फिलहाल श*व को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। युवक की पहचान करवाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here